Headlines

Restaurants

Fashion

पीडि़ता ने लगाई मीडिया से मदद की गुहार

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सूरतगढिय़ा बाजार निवासी दीपिका लखोटिया ने अपने पति से परेशान होकर मीडिया से मदद की गुहार लगाई है। दीपिका का आरोप है कि उसका पति उसे निरंतर धमकियां दे रहा है और अपने करीबियों की मदद से फर्जी मामले दर्ज करवाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। प्रैस को जारी एक बयान में दीपिका ने कहा है कि उसकी शादी सन् 2009 में सरस्वती कालौनी निवासी संजय लखोटिया से हुई थी, तब से संजय ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया और सन् 2012 में उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अदालत में दस्तक दी। अदालत ने  दीपिका का पक्ष सुनने उपरांत संजय को निर्देश दिया कि वह दीपिका को 7500 रूपये प्रति माह दें। संजय ने अदालत के इस निर्णय की परवाह न करते हुए दीपिका को निरंतर धमकियां देनी शुरू कर दी। अदालत द्वारा निर्धारित राशि में से संजय का 90 हजार रूपये बकाया है, जो उसने दीपिका को देना है। दीपिका ने कहा कि जब उसने सरकारी तंत्र को इस संबंधी सूचित करना चाहा, तो संजय ने अपने करीबी एक निजी फास्टफूड कार्नर के मालिक के माध्यम से बस स्टैंड स्थित आदर्श पुलिस चौकी में उसके व उसके पिता के नौकर विक्रम के खिलाफ एक फर्जी मामला दर्ज करवाकर आवाज दबानी चाही। दीपका का आरोप है कि पुलिस ने उसके व विक्रम के साथ दुव्र्यवहार किया। लिहाजा दीपिका ने मीडिया से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि वह प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से 1 बजे तथा सांय 4 से 6 बजे तक अपने पति के निवास के बाहर धरना देगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes