Headlines

Restaurants

Fashion

रंगीन मिजाज चिकित्सक को लेकर सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिविल अस्पताल के एक रंगीन मिजाज चिकित्सक की वजह से मंगलवार रात्रि को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। चिकित्सक द्वारा अस्पताल परिसर की एक टे्रनी एएनएम को अपनी कोठी में बुलाकर रंगरलियां मनाए जाने पर विवाद भड़का। अस्पताल के चौकीदार द्वारा हंगामा किए जाने के बाद चिकित्सक के साथ उसकी हाथापाई की भी चर्चा है। मगर लोकलाज के चलते दोनों में से किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक को अस्पताल परिसर में ही कोठी अलाट है। बताया जाता है कि उक्त चिकित्सक रंगीन मिजाज रहा है और उसका अस्पताल परिसर में ही स्थित ट्रेनिंग सेंटर की एक छात्रा एएनएम से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जाता है कि मंगलवार रात्रि को उक्त चिकित्सक टे्रनिंग सेंटर से एएनएम को अपनी कोठी पर ले आया। रात्रि में चिकित्सक की उक्त गतिविधियों को भांप कर चौकीदार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कई मरीज, डाक्टर व स्टाफ सदस्य वहां जुट गए। इस बीच बताया जाता है कि डाक्टर ने कोठी में आई ट्रेनी एएनएम को साथ लगती दूसरी कोठी में भेज दिया और मामले का भंडाफोड़ करने वाले चौकीदार से हाथापाई शुरु कर दी। रात्रि में दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। 
बताया जाता है कि मामले में चिकित्सक के साथ-साथ ट्रेनिंग सेंटर और ट्रेनी छात्रा की इज्जत उडऩे से बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश की गई। बताया तो यह भी जा रहा है कि मामले को किसी प्रकार एक बारगी दबा दिया गया है ताकि अस्पताल प्रशासन की अन्य खामियां भी उजागर न हो पाएं। मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं की गई?है। जेजे कालोनी चौकी प्रभारी मंगलसिंह ने बताया कि उन्हें किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। यदि लिखित शिकायत मिलेगी तो अवश्य ही कार्रवाई?अमल में लाई जाएगी।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes