Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी पोलीटेक्रीक के छात्रों ने किया वीटा मिल्क प्लांट का भ्रमण

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी पोलीटेक्रीक कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के 50 से अधिक छात्रों का एक दल विगत दिवस सिरसा स्थित वीटा मिल्क प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करके लौटे। सभी विद्यार्थियों को इस भ्रमण के लिए कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास द्वारा रवाना किया गया था। विद्यार्थियों के इस दल का निर्देशन प्राध्यापक इंजी. अवतार सिंह व श्री सुरजीत सिंह ने किया। इस मौके पर मैकेनिकल विभागाध्यक्ष इंजी. रिंकल गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों का आंतरिक विकास करना है, क्योंकि भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जो किताबों में अध्ययन किया होता है, उन्हीं संसाधनों को प्रत्यक्ष रूप से कार्य करते हुए देखना, एक अलग ही अनुभव है। 
जेसीडी पोलिटेक्रीक कॉलेज के इस भ्रमण दल का वीटा मिल्क प्लांट पहुंचने पर प्लांट के प्रोडेकशन इंचार्ज श्री करण सिंह ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा सभी विद्यार्थियों को प्लांट की कार्य कुशलता एवं कार्य क्षमता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गांवों से आने वाले दूध का मापन, भंडारण तथा उससे घी, मक्खन, क्रीम, पनीर व दही इत्यादि बनाए जाने की प्रक्रिया तथा तरल दूध से सूखा पाऊडर बनाए जाने व तरल दूध की पैकिंग मशीन का भी निरीक्षण करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अन्य कार्यप्रणालियों के बारे में भी जानकारी दी। 
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कहा कि जिस प्रकिया को विद्यार्थी स्वयं के अनुभव से सीखता है, वह अधिक समय तक याद रहती है तथा वह अधिक कारगर साबित होती है। इसलिए शैक्षणिक भ्रमणों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थी बेहतर ज्ञान अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा कि हम हमारे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य तकनीकी ज्ञान भी प्रदान करने का प्रयास करते है, जिसके लिए समय-समय पर भ्रमणों तथा कार्यशालाओं एवं सेमिनार इत्यादि का आयोजन करवाया जाता है। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes