Headlines

Restaurants

Fashion

सीवरेज का खुला ढक्कन दे रहा हादसे का न्यौता

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भारत सैनिक स्कूल वाली गली में सीवरेज का ढक्कन खुला पड़ा है, जिस कारण कोई भी दुर्घटना हो सकती है। संबंधित अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय लोगों डॉ. प्रेमी, बलदेव कुमार, धनश्याम, पंडित तरसेम, राजेंद्र कुमार, नीरज, मिलन वर्मा, परमजीत गिल, हरविन्द्र, बग्गा काला आदि का कहना है कि गली में सीवरेज का ढक्कन करीब 7 दिनों से खुला पड़ा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या बारे सूचित कर चुके है, परंतु अभी तक इसका कोई हल नहीं हो सका है। लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए इस खुले पड़े होल को बंद करवाया जाए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes