Headlines

Restaurants

Fashion

आग से करोड़ो का नुकसान

कालांवाली(प्रैसवार्ता)। शहर में डबवाली रोड़ पर स्थित श्री बीआर काटॅन फैक्टरी में आग लगने से करोड़ो रूपयों का नुक्सान होने का समाचार मिला है। दोपहर करीब तीन बजे कॉटन फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई आग के कारण फैक्टरी केहर कोने में यहां नरमा की फसल पड़ी थी और रूई की गांठों व मशीनों को भी आग ने अपनी लपेट में लिया। फैक्टरी के मालिक प्रवीन कुमार ने बताया कि अचानक आग लग गई जिससे करोड़ों का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के सही कारण तो पता नहीं चल पाए है लेकिन अनुमान है कि मशीन की चिंगारी या फिर सार्टसर्कीट से आग लगी है। सूचना मिलते ही मार्किट कमेटी व नगरपालिका की फायर की गाड़ीया मौका पर पहुंची व आग बुझाने का काम शुरू किया। सांय साढे तीन बजे तक अगा ने भंयकर रूप लिया हुआ था और आग पर काबू पाने के प्रसास जारी थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes