Headlines

Restaurants

Fashion

बाल दिवस व बैंक स्थापना दिवस पर करवाई प्रश्रोतरी प्रतियोगिता

सिरसा(प्रैसवार्ता)। होली स्टार सीनियर सैकेंडरी स्कूल बप्पां में बाल दिवस व हरियाणा ग्रामीण बैंक बप्पां के सहयोग से प्रश्नोतरी व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में ग्रामीण बैंक बप्पां की प्रबंधक प्रतिभा मक्कड मुख्यातिथि व सरंपच सुभाष चावला विशिष्ट अतिथि के रुप मेें उपस्थित हुई। बैंक प्रबंधक प्रतिमा कक्कड ने विद्याॢथयों को बाल दिवस व बैंक स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बैंक की योजनाओं के प्रति जागरुक किया। वहीं बैंक की प्रधानमंत्री जन-धन योजना से जुडने की अपील की। उन्होंनें कहा कि ग्रामीण स्वयं सहायता समूह बनाकर बैंक की योजना सोलर सिस्टम, हाईटैक डायरी, किसान क्लब का लाभ लेकर आॢथक रुप से समृद्ध बन सकते हैं । इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता अंकिता रानी प्रथम, रविदास द्वितिय व साहिल और पल्लवी  तृतीय स्थान पर रही। प्रश्रनोतरी प्रतियोगिता में चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, मदर टैरेसा, एपीजे अब्दूल कलाम व विवेकानंद की टीमों ने भाग लिया।   
प्रतियोगिता में विजेता टीमों व छात्रों को बैंक प्रबंधक प्रतिभा मक्क्ड द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राजकुमार मेहता, प्रिंसीपल शशीभूषण मेहता सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes