Headlines

Restaurants

Fashion

नॉन मेडीकल छात्रा पूजा चौहान ने किया टॉप

प्राचार्य रणधीर पूनिया के साथ पूजा चौहान
टोहाना(प्रैसवार्ता)। अगर हौसंलो मे जान हो तो मंजिल को पाने से कोई रोक नही सकता। ऐसा ही साबित कर दिखाया मांडल केएम स्कूल मे 12वीं नान मेडीकल मे पढने वाली पूजा चौहान ने जिसका घर पंजाब के संगरूर जिले मे है। पहले समैस्टर के इग्जाम मे उसने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है ओर टोहाना ब्लाक  मे प्रथम स्थान प्राप्त  किया है। अंग्रेजी विषय मे पूजा ने 100 मे से 99  अंक प्राप्त किए है। पूजा का गांव गुलाडी है। जो कि  स्कूल से करीबन 20 किलोमीटर दूरी पर है। घर से रोजाना एक घंटा आने का व एक  घंटा जाने का समय लगता  है। मगर इसके बावजूद भी उसके चेहरे पर कभी शिकन नही आई है। ओर वो दोगुने हौँसले से आगे बढकर अपनी पढाई करती रही। घर जाने के बाद घर के काम मे अपनी माता का काम मे हाथ बटांती है। पूजा के स्कूल मे रिजल्ट आने के बाद से ही खुशी का माहौल है। उसके विद्यालय मे प्राचार्य रणधीर पूनिया व स्टाफ के सदस्यों ने पूजा को मिठाई खिलाकर मंह मीठा करवाया उसके स्कूल मे खुशी का माहौल है। 

इंजीनियर बनना चाहती हूं
पूजा चौहान ने कहा कि  उसका गांव गुलाडी टोहाना से करीबन 20 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां से  रोजना उसको एक घंटा आने का व घंटा जाने का लगता है। उसके बाद वह घर जाकर पढती है। शाम के समय घर के काम मे अपने माता का हाथ बंटाती है। पूजा ने बताया कि उसे बहुत खुशी है कि उसके 95 प्रतिशत अंक आए ओर आगे चलकर व इंजीनीयर बनना चाहती है। पूजा ने इसका श्रेय भगवान,अपनी माता-पिता ओर अध्यापको को दिया। 

ये कहना है स्कूल प्राचार्य का
पूजा के स्कूल के प्राचार्य रणधीर पूनिया ने कहा कि पूजा शुरू से ही पढने लिखने मे होशियार थी उसके अध्यपको का पूजा की मेहनक का बढा योगदान है। आपकों बता दें कि माडल केएम स्कूल की छात्रा सपना भी पिछली बार आए बोर्ड के नतीजो मे फतेहाबाद जिले मे नान  मेडीकल मे टापर थी। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes