पलवल(प्रैसवार्ता)। महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा एक शिकायत की जांच उपायुक्त पलवल से करवाए जाने की सिफारिश पर एसडीएम ने बतौर जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट में एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम के अरोड़ा की एम फिल की डिग्री को फर्जी करार दिया है। क्राईम भारती को मिली जानकारी के अनुसार एसडी कॉलेज में कार्यारत एसोसिएट्स प्रौ. एस सी शर्मा ने 25 अक्टूबर 2012 को महानिदेशक को शिकायत भेजकर डॉ.अरोड़ा की डिग्री पर प्रश्रचिन्ह लगाया था, जिस पर धीमी गति से चलते हुए करीब एक वर्ष महानिदेशक ने 15 अक्टूबर 2013 को उपायुक्त को एक पत्र भेजकर मामले की जांच उपरांत रिपोर्ट देने को कहा था, जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम जग निवास ने जांच करके डॉ.अरोड़ा की डिग्री को फर्जी करार दिया था। एसडीएम की रिपोर्ट पर उपायुक्त के एम पाडूंरंग ने उच्चतर शिक्षा के महानिदेशक को विजीलैंस की कार्रवाई के साथ साथ प्राचार्य डॉ.अरोड़ा को गलत ढ़ंग से एमफिल की डिग्री प्राप्त करने, गलत ढंग से नियुक्ति लेने, अपने वेतन का नियतन कराने व उच्च अधिकारियों को गुमराह करने का दोषी माना है।
Home > LatestNews > फर्जी डिग्री से बने कॉलेज प्राचार्य कानूनी शिकंजे में
फर्जी डिग्री से बने कॉलेज प्राचार्य कानूनी शिकंजे में
By Pressvarta • 11:53:00 AM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment