Headlines

Restaurants

Fashion

अग्रसैन पार्क में दी शहीद पवन खटकड़ को श्रद्धाजंलि

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा (विक्रम भाटिया)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए हरियाणा के लाल पवन खटकड़ को बुधवार सुबह अग्रसैन पार्क में श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पवन खडख़ड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि हरियाणा के लाल ने बड़ी बहादुरी से आंतकवादियों का मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर को हम शत शत नमन् करते है और श्रद्धांजलि अर्पित करते है। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा में जो पिछले दिनों हालात रहे है, उस परा हम सभी को शांति बनाई रखनी चाहिए और आपसी प्रेम प्यार व भाईचारा नहीं बिगाडऩा चाीिए। इस श्रद्धांजलि सभा में हम शांति की भी प्रार्थना करते है।

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes