Headlines

Restaurants

Fashion

व्यापारियों की चेतावनी: अगर नहीं सुनी हमारी, तो होगा हरियाणा बंद

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा(मनमोहित ग्रोवर)। हरियाणा प्रदेश में पिछले सप्ताह जाट आरक्षण आंदोलन के चलते प्रदेश के जिन व्यापारियों, दुकानदारों तथा अन्य कारोबारियों को क्षति पहुंची है, उसका मुआवजा सरकार तुरंत प्रभाव से दें। प्रदेश में इस आंदोलन की वजह से  लूटपाट, आगजनी जैसी घटनाओं की व्यापार मंडल द्वारा कड़ी भत्र्सना करते हुए जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा के नेतृत्व में आज सुबह एक निजी होटल में हुई बैठक में सरकार से मांग की गई कि वे ऐसे सुरक्षा प्रबंध बनाए कि निकट भविष्य में किसी व्यापारी, दुकानदार इत्यादि का नुकसान न हो। बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हीरा लाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल इस तरह की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करता है और जिन व्यापारियों, दुकानदारों व अन्य संस्थानों को नुकसान पहुंचा है, उनके साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए उन्हें हरसंभव मदद दिलवाने के लिए सरकार पर अपना दवाब बनाएगा। इस संबंध में व्यापारी प्रतिनिधियों की प्रदेशस्तरीय एक बैठक गुरूवार, 25 फरवरी को प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के नेतृत्व में होगी, जिसमें अहम् फैसला लिया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल प्रभावित व्यापारियों के साथ है। बैठक में सभी व्यापारी प्रतिनिधियों ने इस घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। बैठक में सरकार से मांग की गई है कि जिन व्यापारियों, दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उनकी पूर्ण रूप से तुरंत प्रभाव से भरपाई की जाए। इस संबंध में सरकार तुरंत प्रभाव से एक आंकलन कमेटी का गठन करें, जिसमें व्यापार मंडल के प्रतिनिधि भी  शामिल किए जाए। श्री शर्मा ने बैठक के माध्यम से चेताया कि अगर प्रभावित व्यापारियों को तुरंत प्रभाव से मुआवजा न दिया गया, तो हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल हरियाणा बंद करने पर मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। श्री शर्मा ने कहा कि जो व्यापारी प्रभावित हुए है, उनसे कम से कम दो साल तक कोई भी वैट टैक्स न लिया जाए और इन्कम टैक्स में छूट दी जाए, ताकि वे अपने व्यापार को पुन: स्थापित कर सके। बैठक में फैसला लिया गया कि देश के प्रधानमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर भी यह मांगे की जाएगी। इस बैठक में व्यापार मंडल के जिला सरंक्षक राजकरण भाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर रोशन लाल गोयल व आनंद बियानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीत गोयल, पुरूषोत्तम सरिया वाला, आढ़तियान एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिचनांबाद वाला, कृष्ण गुप्ता, महासचिव जय प्रकाश भोलूसरिया, उप प्रधान अंजनी कनोडिय़ा, शहरी प्रधान केदार पाहवा,  व्यापार मंडल के उप प्रधान ओम बहल, सुरेश गोयल, दवेंद्र सोनी, किरयाना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा, शू-मर्चेँट एसोसिएशन के प्रधान सोम सेठी, ऑटो मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अनिल बांगा, सुखविंद्र सोनी, अमित चुग, होलसेल ऑटो मोबिल एसोसिएशन के प्रधान लेखराज सचदेवा, सुरजीत सोनी, सतपाल सेठी, बलदेव सिंगला, सुभाष मिढ्ढा, मार्बल एसोसिएशन से खेमचंद गोयल, पूर्ण खुराना, बर्तन भंडार से सतीश केडिया, रिटेल क्लाथ एसोसिएशन के उप प्रधान गंगाराम गुप्ता, होलसेल क्लाथ मर्चेंट एसोसिएशन से भरत भाई छाबड़ा, हलवाई एसोसिएशन से राजेश चावला, निर्मल कंदोई, लख्मी चंद प्रजापति,  बलदेव सिंगला, आर्यन मर्चेँट से प्रेम बांसल, इलैक्ट्रिकल एवं इलैक्ट्रॉनिक एसोसिएशन से नरेंद्र जिंदल, व्यापार मंडल सह सचिव कृष्ण मकानी, अमित चुघ, जिला मोबाइल एसोसिएशन के प्रधान पंकज कामरा, मनीष कुमार, श्याम सुंदर, बलदेव कुमार, मनोज सिंगला, अरूण सिंगला, जगमोहन सहगल, विपिन जिंदल,  राजेंद्र मदान इत्यादि व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें और आरक्षण आंदोलन के दौरान आगजनी एवं लूटपाट की घटनाओं की चिंता जताई व रोष प्रकट किया।

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes