Headlines

Restaurants

Fashion

जिला प्रशासन ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, इस नंबर पर भेजे सिरसा की समस्याएं

प्रैसवार्ता न्यूज, सिरसा(मनमोहित ग्रोवर)। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में व्हाट्सएप नम्बर 98123-00926 जारी किया गया है जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से पानी, लेन, ड्रेनेज व सड़कों से सम्बन्धित समस्याएं भेज सकते हैं। उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर बराड़ ने बताया कि जिले का कोई भी व्यक्ति पानी, लेन, डे्रनेज व सड़क से सम्बन्धित समस्याएं उक्त व्हाट्सएप नम्बर पर भेज सकता है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति अपना नाम, पता, दूरभाष नम्बर,गांव व लोकेशन तथा समस्या से सम्बन्धित फोटो व्हाट्सएप नम्बर पर डाल सकता है जिसका निदान जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित शिकायत को सम्बन्धित उपमण्डल अधिकारी व खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्र से सम्बन्धित समस्या सम्बन्धित कार्यकारी अधिकारी व सचिव नगरपरिषद/नगरपालिका के माध्यम से निपटान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी शिकायतें आने पर समीक्षा करने उपरान्त सम्बन्धित खण्ड विकास एवं कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगरपरिषद/ नगरपालिका उक्त समस्या से सम्बन्धित समाधान व कार्य रिपोर्ट देंगे। 

Share this:

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes