सिरसा(प्रैसवार्ता)। राजनीति में अपने वारिसों को स्थापित करने में राजसी दिग्गजों को कड़ा परिश्रम करना पड़ता है। भाजपा को पूर्णतया समर्पित चौपड़ा परिवार के युवा चेहरे अमन चौपड़ा ने अपने पिता एवं राजसी दिग्गज जगदीश चौपड़ा के मार्गदर्शन में कड़ा परिश्रम कर थोड़े ही समय में राजसी वारिस का आईना दिखा दिया है। परिषद सिरसा के चुनाव में जिस लग्र, परिश्रम के साथ एक चुनौती मानते हुए भाजपा के युवा स्टार प्रचारक अमन चौपड़ा ने मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए अनथक मेहनत की। इन्हीं की बदौलत भाजपा का नगर परिषद सिरसा पर कब्जा हुआ है, जोकि सिरसा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है। अमन ने चुनावी घोषणा होते ही अपने समर्थकों के साथ एक रणनीति बनाकर प्रचार व जनसपंर्क अभियान छेड़ दिया, जिससे उन्हें वार्डवासी मतदाताओं की नब्ज टटोलने का मौका मिला और ज्यादातर वार्डों की नब्ज पहचान कर भाजपा के संभावित विजयी चेहरों को चुनावी समर में उतारा। नगर परिषद के 31 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने कड़ा मुकाबला किया। अमन चौपड़ा ने परिषद पर भगवा ध्वज फहराने के लिए दिन-रात एक करके कामयाबी हासिल की है। अमन चौपड़ा ने दिखा दिया है कि वह भाजपा के स्टार प्रचारक है। यह पहला अवसर है कि अमन चौपड़ा के राजनीति में बढ़ रहे कदमों पर जागरूक मतदाताओं ने मजबूती देकर उनके राजनीतिक उज्जवल भविष्य की कामना की है। अमन चौपड़ा की मेहनत वास्तव में परिषद में भगवा ध्वज फहराने में सफल रही है और इन्हीं की बदौलत अमन के राजनीतिक कद में वृद्धि हुई है। भाजपा पर शहरवासियों ने अमन चौपड़ा की कार्यप्रणाली को देखते हुए इस युवा चेहरे में उम्मीदों की किरण देखी है और अमन ने इन उम्मीदों पर खरा उतरने की ठानी है।
Home > PoliticalNews > अमन चौपड़ा के कड़े परिश्रम से सिरसा में बनी केसरिया सरकार: कमल का फूल चमका...
अमन चौपड़ा के कड़े परिश्रम से सिरसा में बनी केसरिया सरकार: कमल का फूल चमका...
By Pressvarta • 6:29:00 PM • LatestNews PoliticalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment