Headlines

Restaurants

Fashion

अग्रवाल शिरोमणी प्रो.गणेशी लाल के सानिध्य में मनाई जाएगी महाराजा अग्रसैन जयंति

सिरसा(प्रैसवार्ता)। हमारे धर्मशास्त्रों में मातृभूमि के महत्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला गया है। वेद का कथन है- माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या: अर्थात भूमि मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूं। इस आदेश का असंख्य महापुरुष पालन करते हुए मातृभूमि की समृद्धि के लिए, उसकी अखंडता की रक्षा के लिए सदैव सन्नद्ध रहे हैं। मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा पुराणों तथा उपनिषदों में भी दी गई है।  आज हम यहां बात कर रहें है लाला हरदेव सहाय की। उनका अनूठा बहुमुखी व्यक्तित्व था। वे जहां प्रखर स्वाधीनता सेनानी थे, वहीं हिन्दी व शिक्षा के अनन्य प्रचारक भी थे। उन्होंने हिसार जिले के गांव-गांव में हिन्दी माध्यम के विद्यालयों की स्थापना कर ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित करने का अनूठा प्रयोग किया। गांवों में खादी तथा अन्य स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन को प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार का पहला सफल प्रयोग किया। एक यशस्वी सम्पादक व प्रभावी लेखक के रूप में समाज के जागरण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। भारतीयता के प्रतीक गोवंश के महत्व को साहित्य व पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रस्तुत करके उन्होंने गोरक्षा की भावना को प्रकट किया। इन्हीं के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर आज सिंगला परिवार कर रहा है। भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल का परिवार वैश्य समाज से जुड़ा हुआ है। इसकी के चलते उनके परिवार को धार्मिक कार्यक्रमों में विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है। शहर सिरसा में भी महाराजा अग्रसैन जयंति अग्रवाल शिरोमणी एवं पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल के सानिध्य में मनाई जा रही है। इस अग्रसैन जयंति के सफल आयोजन को लेकर उनके पुत्र मनीष सिंगला ने पूरी तरह से अपने आप को समर्पित कर दिया है। श्री अग्रवाल सभा सिरसा द्वारा मनाए जा रहे इस समारोह को लेकर मनीष सिंगला ने एक विशेष जनसंपर्क साधकर लोगों को इस धार्मिक समागम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया है।

प्रथम गौभक्त की प्रतिमा का अनावरण 1 अक्टूबर को
भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल की धर्मपत्नी श्रीमति सुशीला देवी के नाना लाला हरदेव सहाय प्रथम गौभक्त की स्मृति को तरोताजा बनाए रखने के लिए अग्रोहा धाम में उनकी प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के प्रथम गौभक्त लाला हरदेव सहाये के नाम पर मार्ग भी बना हुआ है।

गणेशी लाल के सानिध्य में मनाई जाएगी अग्रसैन जयंति
अग्रवाल शिरोमणी एवं पूर्व मंत्री प्रो. गणेशी लाल के सानिध्य में श्री अग्रवाल सभा (रजि.) सिरसा की ओर से 1 अक्टूबर शनिवार को महाराजा अग्रसैन जयन्ती समारोह 2016 हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। विधायक  मक्खन लाल सिंगला की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में हरियाणा के पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा मुख्यातिथि होंगे, जबकि महाराजा अग्रसैन चैरीटेबल ट्रस्ट के प्रधान अनिल गनेरीवाला, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप रातुसरिया, श्री अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान भागीरथ गुप्ता एडवोकेट, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नवीन केडिया विशिष्ट अतिथि होंगे। सुबह 9.15 बजे महाराजा अग्रसैन पार्क में माल्यापर्ण होगा। दोपहर 2 बजे शहर में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जोकि महाराजा अग्रसैन स्कूल सिरसा से प्रारंभ होते हुए विभिन्न बाजारों से होकर महाराजा अग्रसैन पार्क में संपन्न होगी।  सांय 7 बजे महाराजा अग्रसैन पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह होगा, जबकि रात्रि 8 बजे सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes