Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा के सरकारी दफ्तरों में अधिकारी है या नहीं, पूछिए इस हैल्प डेस्क से...

सिरसा(प्रैसवार्ता)। डीसी सिरसा शरणदीप कौर बराड़ के निर्देश पर लघु सचिवालय में शुरू की गई  हैल्प डेस्क 'क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं' आम नागरिक के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आम लोगों के कार्यों के समाधान हेतु स्थानीय लघु सचिवालय में जिला प्रशासन द्वारा हैल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस हैल्प डेस्क इंचार्ज का मोबाईल न. 98123-00923 है। इस पर आप विभागों और अधिकारियों से सम्बंधित जानकारी भी ले सकते हैं। प्रशासन के कर्मचारी लोगों के कार्यों के लिए सहायता करते हैं। जिस विभाग से सम्बंधित शिकायत या कार्य हो तो ये कर्मचारी उस व्यक्ति को विभाग का नाम व कमरा नम्बर तथा सम्बंधित अधिकारी का नाम भी बताने में सहयोग करते हैं। कई बार दूर दराज के गांव से आने वाले लोग इस मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर कार्य से सम्बंधित अधिकारी के बारे मे पूछ लेते हैं कि क्या सम्बंधित अधिकारी कार्यालय में है या अवकाश पर है। सम्बंधित कर्मचारी पूछने वाले व्यक्ति को अवगत करवा देते हैं, यदि अधिकारी कार्यालय में न हो तो गांव के लोग उस दिन नहीं आते इससे आम लोगों के धन व समय की बचत होती है। इस हैल्प डेस्क के कारण लोगों को कार्यों के लिए आने जाने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इसके अतिरिक्त हैल्प डेस्क मे बैठे कर्मचारी कार्यों के लिए आने वाले व्यक्ति को सम्बंधित विभाग का नाम, कमरा नम्बर व पूरा पता लिख कर स्लीप दे देते हैं, जिस पर व्यक्ति को पूरी जानकारी हासिल हो जाती है और सम्बंधित विभाग के कार्यालय में जाने में कोई दिक्कत नहीं होती। 

हेल्प डेस्क देगा जानकारी
डीसी शरणदीप कौर बराड़ का कहना है कि  यह हैल्प डेस्क प्रात: 9 बजे से दोपहर 1.30 बजे तथा दोपहर 2.30 बजे से सांय 5 बजे तक खुला रहता है। आमजन अपने कार्यों के लिए सम्बंधित कार्यालयों में जाने से पहले हैल्प डेस्क से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes