Headlines

Restaurants

Fashion

जेसीडी इंजी. कॉलेज में आईआईटी खडगपुर के सौजन्य से द्विसाप्ताहिक कार्यशाला का विधिवत् शुभारंभ

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ में स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज में विगत दिवस आईआईटी खडगपुर के सौजन्य से द्विसप्ताहिक 'कंट्रोल सिस्टम' विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया, इस कार्यशाला का शुभारंभ खडग़पुर के इलैक्ट्रीकल विभाग के प्रो. टी.के. घोषाल द्वारा विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया। इसका आयोजन मानव विकास संसाधन मंत्रालय के राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत किया जा रहा है। कार्यशाला में जेसीडी इंजी. कॉलेज के इलैक्टॉनिक्स एवं इलैक्ट्रिकल विभाग के 25 से अधिक प्रतिभागी शिक्षक हिस्सा ले रहे हैं ताकि उनके माध्यम से जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचाई जा सके। संस्थान में आईआईटी द्वारा स्थापित रिमोट सेंटर नं. 1342 के कोर्डिनेटर व मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष राजदीप सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञ खडगपुर से ही सभी रिमोट सेंटरों पर अपने विचार सांझा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला से पूर्व भी संस्थान में आईआईटी बॉम्बे तथा नेपटेल व एनआर्ईटीटीटीआर इत्यादि द्वारा भी कार्यशालाओं का आयोजन करके जेसीडी इंजी. कॉलेज के अलावा आसपास के क्षेत्रों के संस्थानों के प्रतिभागी शिक्षकों को ज्ञान प्रदान कर चुके हैं। वहीं इस कार्यशाला का आयोजन संस्थान के इलैक्ट्रिकल विभाग के अध्यक्ष इंजी. गुरप्रीत सिंह की देखरेख में किया जाएगा। इस बारे जानकारी प्रदान करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि आईआईटी खडगपुर द्वारा कॉलेज को रिमोट सेंटर बनाए जाने के पश्चात् आयोजित की जा रही इस कार्यशाला के लिए सभी आईआईटी के उच्चाधिकारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में आईआईटी के विशेषज्ञ सम्बन्धित विषय पर विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जानकारी प्रदान करेंगे ताकि शिक्षक स्वयं इसकी जानकारी हासिल करके विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान कर सकें। डॉ. दास ने कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपडेट करता रहता है ताकि नवीनतम जानकारी हासिल करके वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।  कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर आईआईटी खडगपुर के प्रो. सिद्धार्थ मुखोपाध्याय ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को विडियो कांफ्रेसिंग द्वारा कार्यशाला के विभिन्न सत्रों तथा इसमें प्रदान किए जाने वाले विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई तथा दो सप्ताह का पूरा चॉर्ट भी बताया।  वहीं इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपका सौभाग्य है कि आप लोगों को इस संस्थान में बैठे-बैठे इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करवाई जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यशालाओं में हिस्सा लेकर नवीनतम जानकारी हासिल करने का आह्वान भी किया ताकि सिरसा जिला को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes