सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि उन्हें सीबीआई की कोई परवाह नहीं है। प्रैसवार्ता को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार डेरामुखी गुरमीत राम रहीम अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंचे और कहा उनके खिलाफ और भी कई प्रकरण दर्ज हैं। ना तो पहले कभी हमने इसकी परवाह की थी और ना ही अब करते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बाबा के एक भक्त की शिकायत पर सीबीआई ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिल्म के संदर्भ में चर्च करते हुए बाबा ने कहा कि उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए फिल्म बनाई है। ये फिल्म धर्म पर आधारित नहीं है। बाबा ने कहा कि आज के युवा सत्संग प्रवचन से ज्यादा रुचि गीत-संगीत में लेते हैं इसलिए उन्होंने फिल्मों के माध्यम से ये संदेश देने की कोशिश की है।
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=vJRuO8p1WIk
YouTube: https://www.youtube.com/watch?v=vJRuO8p1WIk

Post a Comment