Headlines

Restaurants

Fashion

छोटे पड़े कानून के हाथ, शिकायत को लेकर मुकर रहा महकमा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। महिला मजदूर की अस्मत भंग करने के बाद उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने वाला कानून से ऊपर हो चला है। चूंकि पुलिस के हाथ यहां तक पहुंचते हुए छोटे साबित हो रहे है। अहम् बात यह है कि दो दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, बल्कि ये तक कहा जा रहा है कि पीडि़त पक्ष कोई कार्रवाई ही नहीं चाहता। प्रैसवार्ता के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गुरूवार को इस सिलसिले में फिर एक पंचायत हुई और इस पंचायत को भी लड़की की मां ने दो टूक जवाब दे दिया। अब ये बात समझ से परे है कि आखिर पुलिस फैक्ट्री संचालक प्रवीण चांडक के लिए क्यों रहमदिली बरत रही है।
पंचायत में बनाया दवाब
गांव नटार के पास एक फैक्ट्री चलाने वाले प्रवीण चांडक पर आरोप है कि उसने अपनी ही फैक्ट्री में काम करने वाली एक मजूदर महिला से लंबे समय से संबंध बनाए हुए है और वह महिला को झांसा देता रहा। बताया गया है कि पिछले कुछ समय से चांडक ने इस महिला की 12 साल की बेटी पर बुरी नीयत रखनी शुरू कर दी और उसके साथ गंदी हरकते करने लगा। इस बात की जानकारी जब लड़की की मां को हुई, तो वह खुलकर उसके विरोध में आ गई। इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, मगर उल्टा पुलिस उसे ही नसीहत देने लगी। मजबूरन बीते दिवस इस महिला ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। गुरूवार को इस मामले को लेकर फैक्ट्री में फिर एक पंचायत हुई, जिसमें शामिल लोगों ने महिला पर दवाब बनाया कि वह ले देकर मुद्दे को खत्म कर दे। बताया गया है कि यह महिला तमाम पंचायतियों पर भारी पड़ गई और उसने दो टूक मे ंकहा कि मेरी बेटी की इ्ज्जत की कीमत पैसा है क्या? इस पर किसी से भी कुछ बोलते नहीं पड़ा।
कहां गई शिकायत
थाना सदर में महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद इसी थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने इस महिला को समझाया मसलन सुलह करने की नसीहत दी और पुलिस ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसपी से मिलकर फिर शिकायत दी बावजूद इसके थाना सदर पुलिस कह रही है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई, तो सवाल ये है कि आखिर महिला की शिकायत कहां चली गई?

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes