Headlines

Restaurants

Fashion

आयकर विभाग की सिरसा में रेड, दो कॉटन फैक्ट्रियों का जांचा रिकॉर्ड

सिरसा(प्रैसवार्ता)। बेशक सिरसा का पारा इन दिनों गिरा हुआ है और हाड़कंपाती ठंड ने सबको परेशान किया हुआ है, परंतु मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने दो कॉटन फैक्ट्रियों सहित फैक्ट्री मालिक  की दुकान पर दबिश दी। आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने रिकॉड कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आईटीओ के एल पाहवा, नरेंद्र कुमार, आर के मुंजाल व दलीप सिंह के अलावा इंस्पेक्टर सुरेश नागरू, वीरेंद्र गोदारा, राजेश चौधरी व अन्य अधिकारी इस जांच टीम में शामिल थे। आयकर अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमें अचानक गर्ग कॉटन व चौधरी राम कॉटन पर पहुंची। आयकर अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी था। इन अधिकारियों ने इन फैक्ट्रियों में पहुंचते ही तमाम रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में किसी के आने और जाने पर रोक लगा दी, ताकि जांच में अड़चन पैदा न हो। बताया जाता है कि आयकर अधिकारियों द्वारा इन फैक्ट्रियों के कागजात की पड़ताल के साथ साथ स्टॉक का भी मिलान किया जाएगा, ताकि आयकर चोरी की गणना की जा सके। आयकर विभाग द्वारा की गई इस पड़ताल को सूत्रों ने सामान्य जांच बताया है।

ठंड में भी छूट गए पसीनें!
आयकर विभाग द्वारा दो कॉटन फैक्ट्रियों पर अचानक दी गई दबिश की सिरसा के व्यापारियों में भारी गूंज सुनाई पड़ी। न केवल उद्योगपति बल्कि अन्य व्यवसायों से जुड़े लोगों में भी बेचैनी देखी गई। आयकर विभाग के संभावित छापे को लेकर टैक्स चोरों में खलबली मची रही और उनके इस हाडकंपकंपाती ठंंड में पसीने छूटते रहे। वे लोग ज्यादा परेशान रहें, जिन्होंने कुछ ही समय में अकूत संपति जमा की है और उसका कोई लेखा-जोखा विभाग को नहीं दिया। विश्वसनीय सूत्रों ने प्रैसवार्ता को बताा कि आयकर विभाग की छापेमारी अगले दो महीने तक जारी रहेगी, क्योंकि वित्त वर्ष 2014-15 की समाप्ति से पूर्व आयकर विभाग टैक्स चोरों पर जबरदस्त नकेल कसने की तैयारी में है। आयकर विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा सिरसा में इन्कम टैक्स की चोरी पर कड़ा संज्ञान लिया गया है। टैक्स विभाग के पास पहुंची जानकारी के अनुसार सिरसा में बेशुमार कालाधन है। इस कालेधन की बरामदगी के लिए इन्कम टैक्स विभाग ने कमर कस ली है। इन्कम टैक्स विभाग की नजरें अब उन लोगों पर है, जिन्होंने बहुत कम समय में अकूत संपति जुटाई है। ऐसे लोगों पर भी विभाग द्वारा रेड किए जाने की संभावना है, जिसके चलते इन टैक्स चोरों में कंपकंपी चढ़ी हुई है7

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes