सिरसा(प्रैसवार्ता)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा बनाई गई पहली फिल्म एमएसजी राजनीतिक विवादों के बाद अब सैंसर बोर्ड में भी फंस गई है। सेंसर बोर्ड ने यह कहकर फिल्म पर रोक लगा दी कि फिल्म में बाबा राम रहीम को भगवान के रूप में पेश किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया है। अब रिवाइजिंग कमेटी बाबा की इस फिल्म की बारीकी से जांच करेगी, उसके बाद ही फिल्म रिलीज के बारे में कोई निर्णय होगा। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी अनुसार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्देशित एवं अभिनीत फिल्म एमएसजी की रिलीज डेट 16 जनवरी रखी गई है। डेरामुखी द्वारा कई शहरों में फिल्म का प्रोमो भी किया जा रहा है, लेकिन हरियाणा एवं पंजाब में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विरोध है। पंजाब में कई सिख संगठनों ने ऐलान किया है कि बाबा की इस फिल्म को नहीं चलने देंगे। उन्होंने पंजाब सरकार भी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है, जबकि हरियाणा में इनैलो से जुड़े हुए संगठन इनसो ने फिल्म का विरोध करने की चेतावनी दी है। हरियाणा व पंजाब में कई जगह फिल्म के पोस्टर फाडऩे व आग लगाने की घटनाएं भी हो चुकी है। ऐसे में फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है कि फिल्म रिलीज होगी या नहीं।
Home > NationalNews > भगवान बने बाबा राम रहीम की फिल्म रिलीज होगी या नहीं
भगवान बने बाबा राम रहीम की फिल्म रिलीज होगी या नहीं
By Pressvarta • 5:18:00 PM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment