Headlines

Restaurants

Fashion

व्हाट्सअप पर स्कूली बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त के झूठे संदेश ने रातभर किया परेशान

सिरसा(प्रैसवार्ता)। व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक टिप्पणी अथवा धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले तो कई सामने आ चुके है, मगर बुधवार को व्हाट्सअप पर एक सड़क दुर्घटना के संदेश ने लोगों को सकते में डाल दिया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को व्हाट्सअप पर एक मैसेज आया कि स्कूली बच्चों की कोई बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें 19 बच्चे गंभीर है। संदेश में एबी नेगेटिव ब्लड ग्रूप की मांग करते हुए एक नंबर भी जारी किया गया। स्कूली बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही लोग सिविल अस्पताल की ओर दौड़े। लोगों ने रक्तदानियों व अन्य मदद के लिए यह संदेश एक दूसरे को प्रेषित किया। मगर सड़क दुर्घटना की यह खबर झूठी निकली। लोगों ने राहत की सांस  ली, जब उन्हें पता चला कि ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है, मगर इस संदेश में जो नंबर दिया गया था, उसकी घंटी रात भी घनघनाती रही। प्रैसवार्ता के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गलत संदेश देने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की कार्यवाही भी जारी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes