सिरसा(प्रैसवार्ता)। चोरी-छिपे लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या मामले में संलिप्त चिकित्सकों पर स्वास्थय विभाग की नजरें टेढ़ी हो गई है। पिछले तीन दिन में डबवाली व रतिया में स्वास्थय विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर लिंग जांच एवं गर्भपात करने वालों पर शिकंजा कसा है। अब सूत्रों का कहना है कि डबवाली सीआईए पुलिस ने कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े एक 'बड़े खिलाड़ी' को पकड़ा है, जिसका नेटवर्क पूरे जिला में फैला हुआ है। प्रैसवार्ता को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और वह सिरसा की पॉश मुल्तानी कॉलोनी का रहने वाला है। सूत्र बताते है कि यह सिरसा के दो प्रसिद्ध चिकित्सकों के पास कई वर्षों तक काम कर चुका है। उसने पहले सिरसा में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर लिंग परीक्षण का धंधा शुरू किया था। यह धंधा उसे इतना रास आया कि वर्तमान में उसके जिले में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्र चल रहे है। उन केंद्रों पर लिंग परीक्षण एवं गर्भपात का धंधा चलता है। यह बात अलग है कि अब वह यह काम सरेआम करने की बजाए गुपचुप तरीके से कर रहा है। इसके लिए उसने अपने विश्वास पात्र को एजेंट बना रखा है। इस अनैतिक व गैर कानूनी धंधे से उस व्यक्ति ने मोटा पैसा कमाया है। एक समय तो ऐसा भी आया कि उक्त व्यक्ति प्रशासनिक अधिकारियों से बेहद करीबी हो गया था ताकि उसका धंधा बिना किसी रोक-टोक के चलता रहे। इसकी ऐवज में उसने अधिकारियों को खुश भी किया। सूत्रों का यह भी कहना है कि अब पुलिस उक्त खिलाड़ी से पूछताछ करके पूरे राज उगलवा रही है। हालांकि सीआईए डबवाली पुलिस तथा डबवाली शहर थाना पुलिस ने इस तरह के किसी की गिरफ्तारी से इंकार किया है।
Home > LatestNews > कन्या भ्रूण हत्या का ''बड़ा खिलाड़ी" शिकंजे में
कन्या भ्रूण हत्या का ''बड़ा खिलाड़ी" शिकंजे में
By Pressvarta • 5:42:00 PM • CrimeNews LatestNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment