Headlines

Restaurants

Fashion

चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ने सराही डेरा सच्चा सौदा की शिक्षाएं

सिरसा(प्रैसवार्ता)। संचार मंत्रालय भारत सरकार से संबधित चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हरियाणा सुखदेव राज रविवार को अपने विभागीय दौर के दौरान सपरिवार डेरा सच्चा सौंदा पहुंचे और डेरा सच्चा सौदा द्वारा दी जा रही शिक्षाओं की सराहना की। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार चीफ पोस्ट मास्टर जनरल सुखदेव राज की डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इसां से मुलाकात तो नहीं हो पाई, मगर उन्होंने कुछ पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उन्हें डेरा सच्चा सौदा में आकर सुकुन मिला है। वे डेरा सच्चा सौदा के साफ सुथरे वातावरण से काफी प्रभावित है और डेरा प्रमुख द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किए जा रहे कार्य अनुकरणीय है। उन्होंनें कहा कि उन्होंने पूज्य गुरुजी की फिल्म एमएसजी द मैसेंजर के ट्रेलर देखे है तथा व्यस्ततम दिनचर्या होने के कारण फिल्म नहीं देख पाया। परंतु आम जनता से फिल्म के प्रति मिल रही शानदार प्रतिक्रिया सुनकर उनका दिल करता है कि वे अवश्य फिल्म देखें। अगर सिरसा में मीटिंग ना होती तो वे भी अवश्य फिल्म देखते। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया तथा डेरा से संबधित लिट्रेचर उन्हें भेंट किया। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes