Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार हितेश चतुर्वेदी पर हमला किया

Hitesh
सिरसा(प्रैसवार्ता)। बॉक्स ऑफिस के आधिकारिक आंकड़ों को पेश करती एक तस्वीर फेसबुक के पेज पर डालने से भड़के कुछ अज्ञात लोगों  ने सिरसा के एक पत्रकार पर हमला कर दिया। राष्ट्रीय समाचार पत्र के सिरसा से संवाददाता हितेश चतुर्वेदी ने गत दिवस फेसबुक के अपने पेज 'एटूजेड न्यूज़' पर फिल्म की कमाई की पोल खोलती बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट की एक फोटो अपलोड की थी। इससे बौखलाए कुछ अज्ञात लोगों   ने पहले तो फेसबुक पेज पर ही धमकी भरे कमेंट किए। रात करीब साढे 10 बजे जब हितेश अपने कार्य से वापिस घर लौट रहे थे तो उन पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम के निकट पल्सर मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने हमला बोल दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने हितेश को हमलावरों के चंगुल से छुड़वाया। इस संबंध में हुड्डा पुलिस चौकी में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes