सिरसा(प्रैसवार्ता)। शहर सिरसा के स्काऊट चौक स्थित एमसी मार्केट में गुरूनानक बर्तन भंडार में आज रात करीब 8 बजे भयंकर आग लग गई। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार आज रात करीब 8 बजे गुरूनानक बर्तन भंडार की पहली मंजिल पर रखी क्रोकरी में शार्टसर्किट से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते प्रथम व दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल गाडिय़ा मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सिटी व एसडीएम मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Home > NorthIndiaNews > सिरसा में क्रोकरी की दुकान में लगी भयंकर आग, पाया काबू
सिरसा में क्रोकरी की दुकान में लगी भयंकर आग, पाया काबू
By Pressvarta • 10:21:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment