सिरसा(प्रैसवार्ता)। धर्मनगरी सिरसा में अधर्मियों के बढ़ रहे आंकड़े से धार्मिक व सामाजिक स्थलों को धराशाही किया जा रहा हैं। कहीं धर्मशाला को व्यवसायिक स्थल बनाकर सिरसा के मानचित्र से गायब किया जा रहा है, तो कहीं जनता की सेवा के लिए बनाए गए अस्पताल को धराशाही किया जा रहा है। ''प्रैसवार्ता" को मिली जानकारी के अनुसार अधर्मी लोग भू माफिया से मिलकर सोसायटी/ट्रस्ट इत्यादि में उल्ट-पुल्ट करके सामाजिक तथा धार्मिक स्थलों पर ग्रहण लगा रहे है, जिसमें राजस्व विभाग के भ्रष्ट तंत्र की भागीदारी की अनदेखी नहीं की जा सकती। भू माफिया की बदौलत कई धर्मशालाएं व धार्मिक स्थल व्यापारिक केंद्र बन रहे है। समाज को समर्पित एक दानवीर द्वारा दिया गया नेत्र चिकित्सालय, जोकि गौशाला रोड़ पर स्थित था, भी भू माफिया की चपेट में आ गया है। गली बोंबे वाली स्थित एक धर्मशाला को सिरसा के मानचित्र से गायब कर दिया गया है। सामाजिक तथा धार्मिक स्थलों को बचाने के लिए तथा बेचे गए स्थलों के कथित आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए एक समाजसेवी ट्रस्ट द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रिसीवर नियुक्त करने की मांग की जा रही है। कानून प्रक्रिया पर अमलीजामा पहनाए जाने के लिए आरटीआई के माध्यम से तथ्य जुटाए जाने की भी खबरें है।
Home > NorthIndiaNews > धर्मनगरी सिरसा में बढ़ रहा है अधर्मियों का आंकड़ा
धर्मनगरी सिरसा में बढ़ रहा है अधर्मियों का आंकड़ा
By Pressvarta • 1:29:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment