Headlines

Restaurants

Fashion

भाजपाई कार्यकर्ता सम्मेलन ने बढ़ाया यतिन्द्र सिंह का राजनीतिक कद

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय भाजपा कार्यक्रम के संयोजक यतिन्द्र सिंह एडवोकेट ने शानदार ढंग, उचित व्यवस्था और सूझबूझ के साथ सम्मेलन को कामयाब करके अपनी मजबूत पकड़ दर्शाते हुए अपने राजनीतिक कद में इजाफा किया है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला विधायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीं भाजपा की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कंबोज, मुख्य संसदीय सचिव कमल गुप्ता व जगदीश चौपड़ा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपाई दिग्गजों ने केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, वहीं इनैलो और कांग्रेस पर आरोपो की झंडी लगाते हुए तीखे प्रहार किए। दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा देश भर में विकास वर्ष मना रही है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सिरसा के अतिरिक्त फतेहाबाद के भाजपाई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और लगभग सभी ने कार्यक्रम संयोजक यतिन्द्र सिंह की सराहना की।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes