Headlines

Restaurants

Fashion

अपनी पत्नी व बेटियों पर हमला करने वाले ओढ़ा थाना के मुंशी को सिरसा पुलिस ने किया राउंडअप

उपचाराधीन मासूम बच्ची
सिरसा(प्रैसवार्ता)। ओढ़ा थाना पुलिस के मुंशी अनिल ने पुलिस लाइन सिरसा में बीती रात अपनी पत्नी व दो बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पत्नी व दोनो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें शहर के निजी अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि मुंशी अनिल मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार ओढ़ा थाना के मुंशी अनिल पुलिस लाइन सिरसा में अपनी पत्नी व बेटियों पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उसकी पत्नी व दो बेटियों को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। एक बच्ची की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उसे हिसार रेफर किया गया है। सिरसा पुलिस ने मुंशी को राउंड अप कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes