Headlines

Restaurants

Fashion

पत्रकार के हमले के पीछे के मास्टर माईंड को गिरफ्तार करना होगी चुनौती!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। कालांवाली के पत्रकार संजीव सिंगला पर जानलेवा हमला को लेकर एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता के सख्त रवैये के चलते बेशक सभी नामजद कथित आरोपी गिरफ्तार हो गए हो, लेकिन इसके पीछे के मास्टर माईंड को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं होगा। एसपी सिरसा के कड़े रूख के चलते महज 6 दिनों में सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए, मगर सिरसा के मिडसिटी अस्पताल में उपचाराधीन संजीव सिंगला के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी प्रोफेशनल किस्म के अपराधी है, जिन्हें गिरफ्तार होकर जेल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में एसपी सिरसा से ही सिंगला परिवार को न्याय की उम्मीद है, क्योंकि एसपी सिरसा इस मामले को लेकर सख्त है और वे अपना काम ईमानदारी से करते है। इसलिए सिंगला परिवार चाहता है कि मामले की जांच किसी अन्य एसएचओ से हो और एसपी साहब की देखरेख में हो, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

यह है मामला
बता दें कि 6 जून की दोपहर पत्रकार संजीव सिंगला किसी काम से जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने का प्रयास किया। इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंच गए और संजीव सिंगला को बचा लिया। संजीव सिंगला का मिडसिटी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इन पर है मामला दर्ज
बता दें कि कालांवाली थाना पुलिस ने जस्सा सिंह, संदीप केकड़ा, काली, दीपू उर्फ दीपक, जग्गा सिंह उर्फ परमजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। एसपी सिरसा ने आरोपियों को धर दबोचने के लिए कालांवाली थाना इंचार्ज के साथ साथ सीआईए सिरसा पुलिस व सीआईए डबवाली पुलिस को मामले में सहयोग के निर्देश दिए। अब सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में है।

मास्टर माईंड को भी पकड़ो
पत्रकार संजीव सिंगला ने एसपी सिरसा सतेंद्र कुमार गुप्ता से मांग की है कि जिस तरह उनके सख्त रवैये के चलते सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। इसी तरह अब मामले के मास्टर माईंड को भी गिरफ्तार किया जाए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes