Headlines

Restaurants

Fashion

मोनिका को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में मिली आखों की रोशनी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी देसराज की 16 वर्षीया पुत्री मोनिका का उपचार कर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल ने नए आयाम स्थापित किए है। फूड पार्टी होटल में मंगलवार सुबह पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अस्पताल के  नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आदित्य इन्सां व डा. पुनित इन्सां ने कहा कि मोनिका को बाईं आंख से करीब 3 साल पहले दिखाई देना बंद हो गया था तथा भटिंडा, हिसार, दिल्ली एम्स में जांच व इलाज करवाने के बावजूद भी उसे कोई फायदा नहीं हुआ था। डा. आदित्य इन्सां ने एक सप्ताह पूर्व मोनिका का स्टेम सेल से उपचार किया और मात्र एक सप्ताह के बाद ही मोनिका की दृष्टि में काफी हद तक सुधार हुआ। मोनिका की मां संतोष इन्सां ने बताया कि करीब 3 साल पहले मोनिका की बाईं आंख से अचानक दिखना बंद हो गया। करीब एक सप्ताह पहले वह मोनिका को लेकर सिरसा आई। मोनिका के आंख के इलाज संबंधित पुरानी फ ाइलें देखने के बाद अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आदित्य इन्सां ने स्टेम सेल तकनीक से आप्रेशन करने का मशवरा दिया और इलाज किया। एक सप्ताह बाद ही उसकी आंखों में बहुत सुधार हुआ है। आप्रेशन के पश्चात अब मोनिका अच्छी तरह देखने लगी है।  

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes