Headlines

Restaurants

Fashion

आखिर कहां गुम हो गए गौ भक्त!

सिरसा(प्रैसवार्ता)। स्थानीय ट्रेड टावर मार्केट में भोजन की तलाश में इधर उधर मुंह मारती गऊ माता। कल तक देवी की तरह पूजी जाने वाली गौ माता आज दर दर भटक कर अपनी भूख मिटाने को मजबूर है। यहां तक की शहर के बाजारों और सड़कों पर लगने वाले गंदगी के ढ़ेंरो में भी ये निरिह पशु मुंह मारकर अपना भोजन तलाशता देखा जा सकता है। हैरत की बात तो यह है कि इसे दूध के समय सुबह-शाम घरों में लाकर दूध निकालने वालों को इनके गंदगी के ढ़ेरों में अपने लिए भोजन तलाशते देखकर तरस नहीं आता। इस सारे मामलें में कुछ माह पूर्व तक इन्हें पकड़कर गौशाला के हवाले करने वाली नगर परिषद की कार्रवाई मंदी पड़ी हुई है। इन पशुओं को चारा ड़ालने वाले धर्म प्रेमी भी तथाकथित गौ भक्तों पर तंज कसते है कि यदि कोई ट्रक पकड़ा जाए तो वे उसे आगे के हवाले कर देते है और तस्करों को पीटते है। जबकि आगे पीछे इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखता। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes