सिरसा(प्रैसवार्ता)। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिला पुलिस द्वारा शहरभर में एक दौड़ लगाई जाएगी और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस दौड़ में मुख्यातिथि के रूप में हिस्सा ले रहे हिसार रेंज के आईजी ओपी सिंह खुद भी दौड़ेंगे। टाऊन पार्क से 26 जून की प्रात: साढ़ें पांच बजे शुरू होने जा रही यह दौड़ शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए पुन: टाऊन पार्क पहुंचेगी। सूत्रों की मानें तो इस दौड़ में करीब पांच हजार लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है। एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने युवा क्लबों, नशे के खिलाफ अभियान चला रही संस्थाओं तथा आमजन से भी अपील की है कि वे इस दौड़ में ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्वित करें।
Home > NationalNews > तो फिर चलिए दौड़ें आईजी साहब के साथ
तो फिर चलिए दौड़ें आईजी साहब के साथ
By Pressvarta • 7:38:00 PM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment