Headlines

Restaurants

Fashion

रोटी के बाद अब कपड़ा लेकर मार्केट में उतरी एमएसजी कंपनी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। रोटी, कपड़ा व मकान आम आदमी की बेसिक जरूरत होती है। आम आदमी की रसोई में प्योर एवं आर्गेनिक प्रोडेक्ट्स पहुंचाने के बाद अब एमएसजी कंपनी ने रेडिमेड गारमेंट्स के बाजार में जोरदार एंट्री की है। शाह सतनाम जी क्रिकेट स्टेडियम में बीती शनिवार की रात को आयोजित 'मस्तो मस्त रूहानी रूबरू नाईट' में डेरा प्रमुख एवं एमएसजी के ब्रांड अंबेसडर संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने 'एमएसजी अप्पैरल्स' का ब्रांड तथा कपड़े लांच किए। डेरा प्रमुख ने डेरा प्रमुख ने रैंप वॉक भी किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि एमएसजी उत्पादों के बाद अब कंपनी द्वारा रेडिमेड कपड़े लांच किए है। कंपनी ने इस ब्रांड का भी उन्हें ही ब्रांड अंबेसडर बनाया है। कंपनी द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि वे बेहतर क्वालिटी के कपड़े लेकर आएंगे। कंपनी द्वारा उतारे गए कपड़े अच्छे हैं तथा उन्होंने स्वयं भी इन कपड़ों का उपयोग किया है। हालांकि अभी कंपनी द्वारा डिजाइन कपड़े ही बाजार में आएं हैं और प्रशंसकों की मांग पर उनके द्वारा डिजाइन कपड़े भी बाजार में आएंगे।  कंपनी के प्रतिनिधि सीपी अरोड़ा ने बताया कि कंपनी द्वारा महिलाओं, पुरूषों एवं बच्चों के लिए सभी तरह की वैरायटी लेकर आएं हैं। कंपनी द्वारा जल्द ही हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली इत्यादि राज्यों में अपने शोरूम खोलने जा रही हैं, जहां लोगों को ' एमएसजी अप्पैरल्स' ब्रांड के कपडे उपलब्ध होंगे। कंपनी महानगरों और शहरों के अलावा गांवों में भी कंपनी के शोरूम व आउटलेट्स खोलेगी। कंपनियां बहुत कम आर्टिकल्स बाजार में उतारती है लेकिन उनकी कंपनी ने 1000 से अधिक आर्टिकल्स बाजार में उतारे हैं। कंपनी द्वारा रेडिमेड गारमेंट्स के अलावा लेडिज व जेंट्स असेसरिज और फुटवीयर्स भी लेकर आई है।
्र

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes