Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा जेल में हुई थी चौटाला डबल मर्डर केस की प्लानिंग

सिरसा(प्रैसवार्ता)। 15 दिनों पहले गांव चौटाला के एक फार्म पर हुए डबल मडर केस की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाते हुए घटना के तीन साजिशकर्ताओं को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार की शाम को एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि मामले का मास्टर माईंड छोटू राम है, जिसने सिरसा जेल में बंद होते हुए इस घटना की पूरी साजिश रची। डबवाली अदालत से गिरफ्तारी के वारंट लिए जा चुके है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रहा है। इस डबल मर्डर केस को अंजाम देने वाले गांव चौटाला के रहने वाले तीन लोगों गंगाजल उर्फ महेंद्र पुत्र भाला राम, कालू उर्फ मुखराम पुत्र देवीलाल व सुखविंद्र उर्फ मिंडा पुत्र बंसीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। शस्त्र अधिनियम, लड़ाई झगड़ा व नकली शराब बनाने के मामले तक इन तीनों पर दर्ज है और अब इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले से संबंधी और अधिक पूछताछ की जा सके। यहां उल्लेखनीय है कि गांव चौटाला के एक फार्म हाऊस में 11 जनवरी की रात्रि को हमलावरों ने हमला कर अमित पुत्र हरीश चंद्र व सतवीर पुत्र मांगेराम निवासियान चौटाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता ने स्वयं मौके पर पहुँचकर इस वारदात को शीघ्र अतिशीघ्र सुलझाने के लिए सीआईए सिरसा, स्पैशल स्टॉफ व सीआईए डबवाली तथा सदर डबवाली की पुलिस टीमों का गठन किया। जिला पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए महत्त्वपूर्ण सुराग जुटाए और सुरागों के आधार पर घटना के तीन साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

जेल में मास्टर माईंड से मिलने जाते थे आरोपी
पकड़े गए तीनों साजिशकर्ता सिरसा जेल में छोटूराम से मिलने जाया करते थे। छोटूराम से मुलाकातों के चले सिलसिले के दौरान छोटूराम ने इस हत्या की प्लानिंग की। घटना से करीब 15 दिन पहले तीनों साजिशकर्ताओं ने हमलावरों को चौटाला गांव में जगह-जगह रूकवाया और सारी जानकारी उपलब्ध करवाई। घटना में मारे गए अमित व सतबीर के हुलिया तथा पता ठिकानों की समूची जानकारी उपलब्ध करवाई। तीनों साजिशकर्ताओं ने प्लानिंग के आधार पर इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस जांच में पकड़े गए।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes