Headlines

Restaurants

Fashion

नगर परिषद के चेयरपर्सन के सहायक पर पाँच लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप

सिरसा(प्रैसवार्ता)। नगर परिषद सिरसा की चेयरपर्सन शीला सहगल के सहायक संजय गांधी पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में श्रम निर्माण समिति के अध्यक्ष विजय कुमार से पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री, गृह सचिव, डीजीपी (विजीलेंस) तथा लोकल बॉडीज मंत्री को प्रेषित शिकायत में श्रम निर्माण समिति अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया है कि उन्होंने नगर परिषद से नियमानुसार टैण्डर प्राप्त करके गली विकास स्कूल वाली, गली रचना पैलेस के पीछे वाली, हुडा चौक से रेलवे फाटक, सूरतगढिय़ा चौक से शिव चौक, गली गुरदेव सिंह चेयरमैन वाली, चाचाण मंदिर से गौशाला के मुख्य द्वार तक निर्माण कार्य किया था। इन कार्यों का शुभारंभ हरियाणा पयर्टन निगम चेयरमैन जगदीश चौपड़ा ने किया था। विजय कुमार का आरोप है कि जब उसने अजीत कुमार भादू के साथ बिलों के भुगतान के लिए बकाया राशि की मांग नगर परिषद मे की, तो चेयरपर्सन के सहायक संजय गांधी ने  वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पाँच लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। विजय कुमार ने मामला मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में लाते हुए पाँच लाख रुपये रिश्वत देने की अनुमती तथा बकाया राशी के भुगतान की मांग की है।

वर्जन
देखिए ऐसा है कि मेरी नगर परिषद के  कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई दखल-अंदाजी नहीं है। इसलिए किसी भी सूरत में पैसों की मांग का सवाल ही नहीं बनता। मुझ पर लगाए गए सभी आरोप गलत व निराधार है। वैसे भी मेरे चेयरपर्सन शीला सहगल परिवार से परिवारिक संबंध है। मैं उनके साथ बतौर सहायक हूं और नगर परिषद के किसी भी कार्य में दखल अंदाजी नहीं करता। (संजय गांधी, सहायक, नगर परिषद चेयरपर्सन)।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes