Headlines

Restaurants

Fashion

क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे सट्टा, सी.आई.ए सिरसा पुलिस ने दबोचा

सिरसा(प्रैसवार्ता)। सी.आई.ए सिरसा पुलिस ने नॉर्थ जोन-साऊथ जोन के बीच खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र विजय पाल व गौरव पुत्र राजकुमार निवासियान पटेल बस्ती के रूप में हुई है। इन आरोपियों के कब्जा से15 मोबाइल फोन, एक टीवी, लैपटॉप, सैटअप बॉक्स, चार्जर, कैलकुलेटर, एक्सटेंशन, लेखा-जोखा की डायरी व 56 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सी.आई.ए प्रभारी राजाराम ने बताया कि सी.आई.ए पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पटेल बस्ती में कुछ लोग नॉर्थ जोन-साऊथ जोन के बीच खेले जा रहे टी-20 मैच पर सट्टा पर लगा रहे है। इस सूचना को पाकर सी.आई.ए पुलिस की एक टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर सट्टा लगा रहे दोनो व्यक्तियों को सामान सहित काबू कर लिया। सीआईए प्रभारी ने यह भी बताया कि पकड़े गए लोगों के कब्जा से बरामद किए मोबाइल फोन व डायरी के जरिए जांच कर क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी बेनकाब किया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes