Headlines

Restaurants

Fashion

अब सिरसा के पैट्रोल पंपों पर लगेंगे ट्रैफिक नियमों के होर्डिंग्स

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की यातायात थाना पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों से अवगत करवाने  के लिए एक विशेष अभियान के तहत जिलाभर के पैट्रोल पंपों पर यातायात नियमों से संबंधित होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में शहर के सभी पैट्रोल पंपों पर संबंधित होर्डिंग्स लगाए गए है, जिन पर सड़क दुर्घटना हैल्पलाइन नंबर 1073 व महिला हैल्पलाइन नंबर 1091 भी अंकित किए गए है। यातायात थाना प्रभारी सब इंस्पैक्टर अनिल सोढ़ी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों से पूरी तरह से अवगत करवाना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की पुर्नावृत्ति न हो। यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि पैट्रोल पंप पर होर्डिंग्स लगाने का उद्देश्य पैट्रोल व डीजल डलवाने वाले वाहन चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में बताना है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही जिला के अन्य कस्बों में स्थित पैट्रोल पंपों पर भी इस तरह के होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। उन्होंने संस्थाओं एवं आमजन से आह्वान किया है कि  वे जिला पुलिस की इस मुहिम में पूरा सहयोग करें।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes