Headlines

Restaurants

Fashion

जिले को स्वच्छ बनाने के लिए एडीसी सिरसा ने संभाली कमान

ADC MEETING
सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिले व गांवों को पूर्ण रुप से स्वच्छ बनाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीष नागपाल ने अपने कार्यालय में जिला स्वच्छता अभियान से जुड़े समन्वयकों की बैठक ली।  डा. नागपाल ने कहा कि प्रतिदिन दो दो गांवों में सुबह के समय दौरा कर जांच करें की लोग खुले में शोच तो नहीं जाते तथा गांव की स्वच्छता पर भी ध्यान दें। उन्होंने खंड समन्वयकों से कहा कि अपने-अपने खंडों के गांवों के स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक शौचालयों, गलियों की स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को जागरुक करें। उन्होंने बताया कि खंड के कुछ एक गांवों में ठोस, तरल एवं कचरा प्रबंधन प्लांट स्थापित किया गया है। सफाई कर्मचारियों द्वारा गांव के कचरे को प्लांट तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सक्षम योजना के तहत जुड़े सक्षम युवाओं को भी अपने साथ जोड़ कर उन्हें भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करें। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों के तालाबों, जोहड़, टूटी फूटी ईमरातों उनके आसपास जमा पानी व कचरे की सफाई करवाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर जागरुकता शिविर लगा कर भी लोगों को स्वच्छता के बारे में बताएं तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरुक करें।  इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन श्री सुखविंद्र सिंह, खंड समन्वयक श्री बाज सिंह, श्रीमती जसप्रीत कौर, श्री जगसीर सिंह, श्री सुक्खा सिंह, जगजीत सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes