Headlines

Restaurants

Fashion

रामलीला इतिहास में ऑरिजनल शादी के बाद रामा क्लब की अगली तैयारी


सिरसा(प्रैसवार्ता)। सिरसा के रामलीला इतिहास में राम व सीता की ऑरिजनल शादी करवाने के बाद श्री रामा क्लब द्वारा इस बार दशहरे पर 60 फुट का रावण का व 55 फुट का कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने की योजना तैयार की गई है। श्री रामा क्लब सिरसा शहर में स्वच्छ रामलीला को प्रदर्शित करने के लिए मशहूर है और व्यवस्था भी परफेक्ट होती है। हालांकि कई जगहों पर  दर्शकों को रामलीला खड़े होकर ही देखनी पड़ती है, क्योंकि बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाती। लेकिन नेहरू पार्क में श्री रामा क्लब द्वारा पिछले 68 वर्षों से हो रहे रामलीला मंचन में दर्शकों के बैठने की पूरी व्यवस्था की जाती है। 
30 सितंबर को निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
30 सितम्बर शनिवार को दोपहर 12 बजे जनता भवन रोड रामलीला ग्राउंड से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा शहर के मुख्य बाजारों  अनाजमंडी, शिव चौक, सूरतगढिय़ा चौक, घंटाघर चौक, चांदनी चौक, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सुभाष चौक, सदर बाजार, आर्य समाज रोड, बेगू रोड, कंगनपुर रोड होते हुए ऑटो मार्केट पहुंचेगी, जहां सायं ठीक 6 बजकर 6 मिनट पर रावण व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes