Headlines

Restaurants

Fashion

श्याम महोत्सव में श्याम भक्ति पर झूमे श्याम भक्त

प्रैसवार्ता न्यूज: सिरसा, 23 अक्टूबर। श्री श्याम प्रेम मंडल के तत्वावधान में  गौशाला रोड की गली नंबर 1 में पहला श्याम महोत्सव एवं जागरण करवाया गया, जिसमें स्थानीय कलाकार एवं गायक राजेश गोयल (रिंकू) ने गणेश वंदना एवं सुंदर-सुंदर भजनों से पूरे पंडाल को श्याममयी कर दिया। दिल्ली से आई सुरीली गायिका एवं श्याम लाड़ली टिवंकल शर्मा की श्याम भक्ति पर सभी श्याम भक्त झूम उठे। साहिल आर्ट ग्रूप फाजिल्का ने कृष्ण-राधा व हनुमान की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। आयोजक एवं गायक युधिष्टिर सैनी ने भी सुंदर सी प्रस्तुति दी। श्री श्याम प्रेम मंडल की ओर से श्री सालासर धाम से महोत्सव में आए श्री बाला जी परिवार का भव्य स्वागत किया गया, जबकि वार्ड नंबर 21 के पार्षद रोहताश वर्मा ने इस महोत्सव में उपस्थिति दर्ज करवाते हुए श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया और ज्योत प्रज्जवलित की। इस अवसर पर उन्होंने श्याम महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि  बाबा श्याम हारे के सहारे हैं। मनुष्य के कष्ट के समय जब चारों ओर से दरवाजे बंद हो जाएं और सच्चे मन से उनको पुकारें तो वे भक्तों के कष्ट हरते हैं। श्याम बाबा के दर पर आए हर व्यक्ति की मुराद पूरी होती है, इसलिए उन्हें हारे के सहारे भी कहा जाता हैं।  मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों को श्री श्याम नाम का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया व आभार व्यक्त किया। महोत्सव में सावरे के दिवाने ग्रुप की ओर से मसाला चाय व बिस्कुट, जबकि गुरुकृपा सेवा समिति की ओर से चरण पादुका की सेवा की गई। इस अवसर पर रामकृष्ण वर्मा, आकाश चाचाण, अंकित गर्ग, विनोद सैनी, महेंद्र बिश्नोई, सुशील सैनी, विक्रम सैनी, राकेश गोयल, योगेश शर्मा, मोहित बांसल, कपिल गोयल, अंकित गोयल सहित काफी संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
                                                                     

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes