Headlines

Restaurants

Fashion

स्टेडियम में बन रहे खिलाडिय़ों के लिए भवन का निर्माण धीमी गति से

प्रैसवार्ता न्यूज: सिरसा, 04 नवंबर ।  हरियाणा सरकार खेल प्रेमियों के प्रति लगाव तथा खेल प्रतिभाओं को उभारने व प्रोत्साहित करने की हकीकत शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खिलाडिय़ों के लिए धीमी गति से बन रहा भवन दर्शाता है, जो लगभग आधा बनकर तैयार हो चुका है, मगर अभी तक खेल विभाग ने इस भवन निर्माण की राशि लोक निर्माण विभाग में जमा नहीं करवाई है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार स्टेडियम में खिलाडिय़ों के ठहरने के लिए एक भवन का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसकी पेमेंट खेल विभाग द्वारा दी जानी है। भवन निर्माण कर रही एजेंसी के अनुसार भवन लगभग आधे से ज्यादा बन चुका है, मगर उसे कोई भुगतान नहीं  मिल पाया है और न ही विभाग द्वारा भवन निर्माण को लेकर बिल इत्यादि बनाया गया है। बढ़ती सामग्री की कीमत से उसे आर्थिक नुकसान हो रहा है, मगर पेमेंट न होने से उसकी परेशानी बढ़ गई है। एक्सीयन अजीत सिंह के अनुसार खेल विभाग से राशि प्राप्त होते ही एजेंसी का भुगतान कर दिया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes