Headlines

Restaurants

Fashion

Showing posts with label Education. Show all posts
Showing posts with label Education. Show all posts

तकनीकी शिक्षा में जेसीडी विद्यापीठ एक अनोखा संस्थान

1:43:00 PM
सिरसा(प्रैसवार्ता)। जेसीडी विद्यापीठ अपने आप में एक अनोखा संस्थान हैं क्योंकि यहां केवल शैक्षणिक क्रियाओं का विकास ही नहीं बल्कि खेल, पाठ्य सहगामी क्रियाओं, अनुशासन, सामाजिक वातावरण के प्रति जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों का पाठ भी पढ़ाया जाता है। विद्यापीठ शैक्षणिक क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाकर विद्यार्थी समुदाय में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व अन्य साथ लगते राज्यों में पहली पसंद बन गया है। चौ. देवीलाल का का सपना था कि एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होना
बहुत ज़रूरी है। उनके इस सपने को साकार करने के लिए ही 2002 में जेसीडी विद्यापीठ की स्थापना की गई। विद्यापीठ की स्थापना से ही विद्यार्थियों को मूल्य आधारित, रोजग़ार से संबंधित तकनीकी व व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। विद्यापीठ से पढ़े हुए बच्चे केवल शैक्षिक व तकनीकी आधार पर ही नहीं बल्कि श्रेष्ठ मानवीय गुणों से भी सम्पन्न हैं।
विद्यापीठ इसलिए भी सबसे अलग है क्योंकि यहां विश्वविद्यालय स्तर के 180 एकड़ में फैला हुआ कैम्पस, अंतर्राष्ट्रीय खेल का मैदान, अधिकारियों/कर्मचारियों व शिक्षक वर्ग के लिए आवास सुविधा, साफ व स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए बॉयज एवं गल्जऱ् छात्रावास सुविधा जिसमें विद्यार्थियों को घर जैसा वातावरण मुहैया होता है इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध है, वहीं इस संस्थान में 7 विभिन्न विभागों की भव्य इमारतें हैं, जिनमें जेसीडी डेन्टल कॉलेज, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जेसीडी आईबीएम कॉलेज, जेसीडी पॉलिटेक्रिक कॉलेज, जेसीडी कॉलेज ऑफ एजूकेशन व जेसीडी मेमोरियल कॉलेज आदि शामिल हैं।
                               उधर इस संस्थान द्वारा मेडिकल कॉलेज शुरू करने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है और इस संस्थान में जेसीडी सुपरस्पैशलिटी अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की स्थापना की गई है, जिसमें मरीजों को उचित दरों पर ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
जेसीडी विद्यापीठ में भौतिक संसाधन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं, प्रयोगशालाएं, लाइबे्ररी, कम्प्यूट्रीकृत कार्यशालाएं, खुले व हवादार कक्षा कक्ष एवं विशाल महासभागार आदि से युक्त हैं, इन सभी कॉलेजों में भौतिक संसाधनों के अलावा मानव संसाधनों में उच्च शैक्षणिक योग्यताओं, अनुभवों तथा व्यावसायिक कुशलताओं से सम्पन्न टीचिंग एवं नॉनटीचिंग स्टाफ उपलब्ध हैं। 
  जेसीडी विद्यापीठ में न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जैसे खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, विभिन्न सेमिनार एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंसों के माध्यम से उच्च एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है। विद्यापीठ में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को देखते हुए उन्हें समय-समय पर अनेक सुविधाएं प्रदान की जाती है, जैसे फीस में छूट, छात्रवृत्तियां, प्रमाण-पत्र एवं मैडल, स्मृति चिह्न एवं नगद पुरस्कार राशि इत्यादि। इस संस्था के कुल विद्यार्थियों के 10 प्रतिशत विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस प्रतिवर्ष माफ की जाती है। 
जेसीडी विद्यापीठ अनोखा इसलिए भी है क्योंकि जैसे ही हम इसके प्रांगण में प्रवेश करते हैं तो चारों ओर साक्षात् प्राकृतिक सौंदर्य, हरे-भरे खेल के मैदान एवं प्रदूषण रहित वातावरण के दर्शन होते हैं। विद्यापीठ के परिसर में स्वच्छ, सुंदर एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक वातावरण पर्याप्त है, जो कि विद्यार्थियों के शिक्षण एवं अधिगम में सहायक सिद्ध होता है। इसके साथ-साथ विद्यापीठ की विराट इमारतें, खुली सड़कें, शॉपिंग काम्पलैक्स की सुविधा, कैंटीन, बैंक सुविधा, एटीएम व पोस्ट ऑफिस जैसी सुविधाएं भी विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। विद्यापीठ को सिरसा जैसे शिक्षा में पिछड़े इलाके में एक अनोखी संस्था के रूप में स्थापित करने का सपना प्रगति की ओर अग्रसर है और वह इसे हमेशा ऊंचाइयों की ओर ले जाता रहेगा। 

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes