Headlines

Restaurants

Fashion

अगर कोई रिश्वत मांगे, तो डॉयल करें...

सिरसा(प्रैसवार्ता)। भ्रष्टाचार से सम्बंधित कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत टोल फ्री न0 1800-180-2022 तथा हेल्प लाईन न0 1064 पर भी दे सकता है। इसके अलावा स्थानीय सर्तकता विभाग के कार्यालय में दूरभाष न0 01666-228645 या सर्तकता निरीक्षक के मोबाईल न0 99914-11152 पर भी दे सकता है। यह जानकारी देते हुए निरीक्षक श्री जगजीत ङ्क्षसंह ने देते हुए बताया कि इस वर्ष अबतक 6 भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत निर्मित सड़कों, इमारतों आदि की भी समय-समप पर जांच करके सैंपलिंग की गई तथा नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैंं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सर्तकता जागरूकता सप्ताह 27 अक्तूबर से एक नवम्बर 2014 तक मनाया जा रहा है। श्री जगजीत ङ्क्षसह ने बताया कि आम जनता को भ्रष्टाचार का पुरजोर विरोध करते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम चला कर सर्तकता विभाग के कार्य में सहयोग देना चाहिए ताकि भ्रष्टाचार जड़मूल से समाप्त हो सके। उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी व अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर पुलिस अधीक्षक विजिलैंस के मोबाईल न. 99917-00391 तथा उप-पुलिस अधीक्षक विजिलैंस के मोबाईल न. 99914-11154 पर भी शिकायत दी जा सकती है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes