Headlines

Restaurants

Fashion

कोर्ट ने सुपरस्टार आमिर खान को भेजा नोटिस

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। टीवी शो 'सत्यमेव जयते' में समलैंगिकता को ब़़ढावा देने के कथित आरोप में यहां की एक कोर्ट ने शो के होस्ट व अभिनेता आमिर खान को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने आमिर से 19 दिसंबर तक जवाब मांगा है। वकील मनदीप कौर की याचिका पर सिविल जज जसविंदर सिंह ने आमिर को नोटिस भेजा।
याचिका में कौर ने आरोप लगाया कि आमिर ने समलैंगिकता पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया और अपने शो में समलैंगिकता को ब़़ढावा दिया। उन्होंने कहा, '19 अक्टूबर को आमिर का शो एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ था। इसमें उन्होंने किन्नर व समलैंगिकों के रहन-सहन व अधिकारों पर चर्चा की थी। सुप्रीम कोर्ट पहले ही समलैंगिकता को गैर कानूनी ठहरा चुका है।'
कौर का आरोप है कि आमिर ने शो में धारा 377 में संशोधन के लिए लोगों से वोट देने को कहा था। इस धारा के तहत समलैंगिकता गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि आमिर ने अपने शो में आईपीसी की धारा 377 का प्रचार समलैंगिकों के अधिकारों के पक्ष में करने के लिए किया, जो कानून के खिलाफ है। अपने शो में उन्होंने अपराध को ब़़ढावा दिया है। कौर ने कहा कि उन्होंने आमिर को शो के प्रसारण वाले दिन ही कानूनी नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा था, जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes