चंडीगढ़(प्रैसवार्ता)। हरियाणा के यमुनानगर कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नोटिस जारी किया। उनके खिलाफ पद के दुरुपयोग का मामला चल रहा है। मामले की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खुद यमुनानगर में सीजेएम की कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। मनमोहन सिंह के खिलाफ यह मामला चीफ विजिलेंस कमिश्नर पीसी थॉमस की नियुक्ति से जुड़ा है। जगाधरी के वकील जीडी गुप्ता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी थी। लेकिन आज तक उन्हें इजाजत नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने मनमोहन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 166 व 167 के तहत कोर्ट में याचिका दायर कर पीजी थॉमस मामले पर हुए खर्च का पूरा पैसा पूर्व प्रधानमंत्री से वसूलने की बात कही है। इस पर कोर्ट ने प्राइमरी एविडेंस कराकर मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।
Home > NationalNews > पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोर्ट का नोटिस
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोर्ट का नोटिस
By Pressvarta • 11:20:00 AM • LatestNews NationalNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment