Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में नशीली दवाईयों का जखीरा बरामद

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिले में नशीली दवाइयां बेचने वाले मेडिकल संचालकों के खिलाफ पुलिस के नारकोटिक सैल ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मितेश जैन के आदेशानुसार सैल के प्रभारी राजेश कुमार की टीम ने मंगलवार को न्यू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के सामने स्थित ओम सांई राम मेडिकोज के संचालक को नशीली दवाओं की सप्लाई करते हुए रंगे हाथों काबू किया। पुलिस ने मेडिकल संचालक मुरली व उसके एक साथी सतीश कुमार के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रैसवार्ता को मिली जानकारी के अनुसार नाकोटिक सैल प्रभारी राजेश कुमार को गुप्तचर के माध्यम से सूचना मिली कि ओम सांई मेडिकोज का संचालक मुरली युवाओं को नशीली दवाइंयां बेचता है। हर रोज पंजाब व सिरसा के सैंकड़ों युवाओं को नशीली दवाइयों की सप्लाई होती है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार को मुरली का पीछा किया और हुडा चौक पुलिस लाइन के पास उसे काबू कर लिया। मुरली बाइक पर अपनी साथी सतीश कुमार के साथ था। दोनों के कब्जे से हजारों नशीली गोलियां व पीने का सिरीप मिला। दोनों नशीली दवाओं को खेप देने जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलवाया। ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस को बताया कि ये सभी दवाइयां प्रतिबंधित हंै। पुलिस ने मेडिकल संचालक मुरली व उसके साथ सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। नारकोटिक सैल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes