Headlines

Restaurants

Fashion

सिरसा में तीन वर्षीय बच्चे से कुकर्म

सिरसा(प्रैसवार्ता)। देर रात जेजे कॉलोनी में एक 3 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ोसी युवक द्वारा कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चे के पिता ने कहा है कि उसके बच्चे को पड़ोसी युवक घर के सामने बने एक स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म कर दिया। उसको गली के बच्चों ने देख लिया। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक सन्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। उसके परिजनों के मुताबिक सन्नी मानसिक रोगी है। पुलिस मामले की तसदीक कर रही है।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes