Headlines

Restaurants

Fashion

विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने पर अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल सम्मानित

Rajesh Jogpal
सिरसा(प्रैसवार्ता)। प्रशासक केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ द्वारा श्री राजेश जोगपाल, वर्तमान समय में अतिरिक्त उपायुक्त सिरसा को निदेशक समाज कल्याण विभाग केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ के पद पर अगस्त 2012 से अगस्त 2014 तक कार्यरत रहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। 
यह प्रशस्ति पत्र उनके द्वारा अपने चण्डीगढ़ कार्य काल के दौरान अल्पसंख्यक समुदायों, अनुसूचित जाति, महिलाओं, बच्चों, निशक्तजनों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाओं को अमलीजामा पहनाने, 24 घंटे हैल्प लाईन सेवा शुरू करने, बाल संरक्षण संस्थाएं स्थापित करवाने, महिलाओं और बालिकाओं हेतू सरंक्षण समितियां शुरू करवाने, 6 स्मार्ट आंगनवाड़ी-कम क्रैच सैंटर खुलवाने तथा आधार के माध्यम से पैंशन वितरण का कार्य प्रभावी ढंग से लागू करवाने जैसे उल्लेखनीय कार्य करवाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। 
प्रशस्ति पत्र में केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के गृह सचिव श्री अनिल कुमार आईएएस ने श्री जोगपाल के अनुकरणीय, समर्पित एवं निष्ठापूर्वक सेवाएं देने जैसे कार्यो की सराहना करते हुए मुख्य सचिव हरियाणा को भी सूचित किया है।  

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes