Headlines

Restaurants

Fashion

अफीम की डिलीवरी देने जा रहे को सिरसा जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस ने किया काबू

सिरसा(प्रैसवार्ता)। जिला की एंटी नारकोटिक्स सैल पुलिस गश्त के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गुरजंट उर्फ जंटा पुत्र जरनैल निवासी मल्लेकां के रूप में की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शहर सिरसा में मौजूद थे। इस दौरान सैल के प्रभारी को सूचना मिली की एक स्कूटी सवार व्यक्ति अफीम की डिलीवरी देने जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस पार्टी ने अनाज मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के निकट नाकेबंदी कर स्कूटी सवार को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। सैल के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अफीम व स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा और पूछताछ कर अफीम सप्लायर के बारे में पता-ठिकाना पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes