सिरसा(प्रैसवार्ता)। बरनाला रोड़ स्थित बालभवन के सामने शुक्रवार देर शाम करीब सवा सात बजे एक घटना को लेकर अफरा तफरी मच गई, जब एक चलती बाईक के अंदर सांप घुस गया। सांप को देख आनन-फानन में बाइक सवार ने ब्रेक मारी और बाईक छोड़कर साईड पर हो गया। तत्काल वहां भीड़ इक्ट्ठी हो गई और 45 मिनट की भारी मशक्कत के बाद सांप को बाइक से निकाला गया। बाइक सवार सुमित ने प्रैसवार्ता को बताया कि वह अपनी पल्सर बाईक सेे लघुसचिवालय से ओढ़ा जा रहा था। जैसे ही वह बालभवन के पास पहुंचा, तो एक सांप उसके सामने आ गया। सुमित ने कहा कि सांप बाईक के हैंडल के जरिए उसके सामने आया। सांप को देख उसने तुरंत ब्रेक मार दी और सांप को निकालने का प्रयास करने लगा। देखते ही देखते आस-पास के लोग वहां इक्ट्ठा हो गए और सांप को निकालने में उसकी मदद करने लगे। 45 मिनट की भारी मशक्कत के बाद सांप को बाईक से निकाला गया। भीड़ को देखकर पुुलिस भी वहां पहुंच गई और स्थिति का जायजा लेने के बाद वहां से चली गई।
Home > NorthIndiaNews > सिरसा: चलती बाईक में घुसा सांप, 45 मिनट की भारी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
सिरसा: चलती बाईक में घुसा सांप, 45 मिनट की भारी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
By Pressvarta • 9:37:00 PM • LatestNews NorthIndiaNews • Comments : 0
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)

Post a Comment