Headlines

Restaurants

Fashion

राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा के छात्र को मिली नासा में नौकरी

सिरसा(प्रैसवार्ता)। राजकीय नैशनल महाविद्यालय के मेधावी छात्र नरसी ने वो कर दिखाया जिसका ज्यादातर बच्चे सपना भी नहीं देखते। नरसी ने नासा की आई सी एस आर लैब की परीक्षा अधिकतम अंको से पास करके नासा में युवा  वैज्ञानिक के रूप में अगले 40 वर्षों के लिए 6343474  रूपए सालाना की नौकरी हासिल करके कॉलेज का गौरव बढ़ा दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुमन गुलाब ने इसे कॉलेज की एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनको व पूरे कॉलेज को नरसी पर नाज है। कॉलेज के पीआरओ  डॉ रविन्द्र पुरी ने बताया कि मेधावी व उत्साही युवा नरसी शुरू से ही वैज्ञानिक बनने के सपने देखता था। नरसी कॉलेज में बी एस सी मेडिकल के अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है। नरसी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने पिता रोहताश कुमार, माता मानता देवी, भाइयों, प्राचार्य डॉ सुमन गुलाब, प्रो.महिंद्र प्रदीप, प्रो. राजेश मेहता, प्रो जी डी सिंगला, अपने पुराने गुरुजनों व विशेष रूप से अपने दोस्त अनमोल को दिया है जिसकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से उसने सफलता हासिल की। नरसी को नासा ग्रूप के सीनियर एसोसिएट डिप्टी एडमिनिस्ट्रेटर रिचर्ड जे कीगन ने अपॉइंटमेंट लैटर सौंपा।

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © The Pressvarta Trust. Blog Templates Designed by OddThemes